From Ramcharitmanas to 100 Upanishads: Madhav and Archana’s Remarkable Literary Journey

From Ramcharitmanas to 100 Upanishads: Madhav and Archana’s Remarkable Literary Journey

पहले रामचरितमानस, अब 100 उपनिषद… माधव-अर्चना ने लिखे 100 उपनिषद अंश

राजस्थान के जालोर में कक्षा 10 के छात्र माधव जोशी और उनकी छोटी बहन, कक्षा 9 की छात्रा अर्चना जोशी ने अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए 100 उपनिषद अंश अपनी नोटबुक में हाथ से लिखे हैं। दोनों आदर्श विद्या मंदिर, जालोर के विद्यार्थी हैं। माधव ने 65 और अर्चना ने 35 उपनिषद लिखे। इस कार्य को पूरा करने में उन्हें लगभग 100 दिन लगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से दोनों ने ग्रीष्मावकाश, दीपावली और शीतकालीन अवकाश में यह लेखन किया।

उपनिषद वैदिक साहित्य के प्रमुख दार्शनिक ग्रंथ हैं, जो आत्मबोध, विवेक और ज्ञान पर बल देते हैं। मुक्तिकोपनिषद के अनुसार 108 उपनिषद प्रामाणिक माने गए हैं।

https://panchjanya.com/.../first-ramcharitmanas-now.../...

#VidyaBharati #Shiksha #educationSee less