Vande Mataram’ Resonated Simultaneously at More Than 25,000 Locations

‘Vande Mataram’ Resonated Simultaneously at More Than 25,000 Locations; Over 7.5 Million People Participated in ‘Namami Bharatam’ 

25 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, ‘नमामि भारतम्’ में 75 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता

‘नमामि भारतम्’ में 75 लाख से अधिक लोगों ने किया सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में देशभर में राष्ट्रभाव और देशभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति देखने को मिली।

देशभर में 25,000 से अधिक स्थानों पर प्रातः 11 बजे विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों, आचार्यों, अभिभावकों एवं जनसमुदाय ने एक साथ सम्पूर्ण वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। विद्या भारती के अनुसार, इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में 75 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

प्रमुख स्थानों पर गणमान्य लोगों की सहभागिता

दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्री देशराज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भोपाल में मुख्य कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय, शारदा विहार द्वारा शौर्य स्मारक पर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, आचार्यों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

‘एक स्वर–एक संकल्प–एक भारत’ का संदेश

‘नमामि भारतम्’ केवल सामूहिक गायन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ‘वन्दे मातरम्’ की 150 वर्षों की यात्रा, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका तथा भारतीय राष्ट्रीय जीवन में इसके महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का राष्ट्रव्यापी अभियान भी रहा।

विद्या भारती के विद्यालयों एवं संस्थानों में सामूहिक गायन के साथ वन्दे मातरम् के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रभाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में प्रमाणित

कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (ABR) एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) द्वारा विभिन्न स्थानों पर एक ही समय में सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय द्वारा सम्पूर्ण वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के लिए कार्यक्रम को प्रमाणित किया गया।

‘नमामि भारतम्’ ने वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष को व्यापक राष्ट्रीय सहभागिता के साथ एक स्मरणीय अवसर बना दिया।

 

 

‘Namami Bharatam’ Witnesses Collective Singing of the Complete Vande Mataram by Over 7.5 Million People

New Delhi: On the occasion of the 150th anniversary of the national song ‘Vande Mataram’, the nationwide ‘Namami Bharatam’ programme, organised at the call of Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan, witnessed a widespread expression of patriotism and national spirit across the country.

At more than 25,000 locations across India, students, alumni, Acharyas, parents and members of the public came together at 11:00 AM to sing the complete Vande Mataram collectively. According to Vidya Bharati, more than 7.5 million people participated in this nationwide programme.

Participation of Eminent Personalities at Major Locations

At the main programme held in Delhi, Shri Deshraj Sharma, Akhil Bharatiya Mahamantri of Vidya Bharati, was the Chief Guest. At the programme organised in Guwahati, General Upendra Dwivedi (Retd.), former Chief of the Indian Army, attended as the Chief Guest.

In Bhopal, the main programme was organised by Saraswati Vidya Mandir Uchchatar Madhyamik Residential School, Sharda Vihar, at Shaurya Smarak, where students, Acharyas and citizens participated enthusiastically.

Message of ‘One Voice – One Resolve – One India’

‘Namami Bharatam’ was not limited to collective singing alone; it also served as a nationwide campaign to introduce the younger generation to the 150-year journey of ‘Vande Mataram’, its role in the freedom movement, and its significance in India’s national life.

Along with collective singing, various activities related to the history of Vande Mataram, the freedom struggle, Indian culture and national consciousness were organised in Vidya Bharati schools and institutions across the country.

Certified by Asia Book of Records and India Book of Records

As a significant achievement, the programme was certified by Asia Book of Records (ABR) and India Book of Records (IBR) for the collective singing of the complete Vande Mataram by the largest number of students and members of the public simultaneously at multiple locations.

‘Namami Bharatam’ made the 150th anniversary of Vande Mataram a memorable occasion through widespread participation from across the nation.