Vidya Bharati Alumni Deliver Outstanding Performance in the RAS

विद्या भारती पूर्व छात्रों का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सीमावर्ती जिला बाड़मेर स्थित आदर्श विद्या मंदिर, धोरीमन्ना के पूर्व छात्र श्री सुनील जी बिश्नोई ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2024 में पूरे राजस्थान में 47वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, गुरुजनों एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि उनका चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 में भी हुआ था।

इसी प्रकार बालोतरा जिले के आदर्श विद्या मंदिर एवं आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, माजीवाला के पूर्व छात्र श्री जितेन्द्र कुमार जी गहलोत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2024 में 43वीं रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। उनका चयन भी राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2023 में हुआ था।

दोनों पूर्व छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्या भारती परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

#VidyaBharati #education #vidyabhartijodhpur

#vidyabhartijodhpurpracharSee less