Vidya Bharati Purvi UP-Prachar Vibhag Meeting

Image
विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 (प्रचार विभाग)
Image
विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 (प्रचार विभाग)
Image
विद्या भारती पूर्वी उ0प्र0 (प्रचार विभाग)
Published on

हमारे वीरतापूर्ण इतिहास को बनाया गया दीन-हीन: मा. हेमचंद्र जी

सभी भेद मिटाकर राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच रखें: कैप्टन राम यज्ञ सिंह चौहान

हमारे देश की संस्कृति हमेशा अमर रही: श्री संजय जी

लखनऊ, गुरुवार, 16 दिसम्बर, 2021

हमें आजादी ‘बिना खडग और बिना ढाल’ के मिली ये दुष्प्रचार किया गया, जबकि लाखों वीरों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। हमारे वीरतापूर्ण इतिहास को दीन-हीन बना दिया गया। आज इसी वीरतापूर्ण इतिहास को स्मरण करने की जरूरत है, तभी हमारी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का उद्देश्य सार्थक होगा। उक्त उद्गार विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा. हेमचंद्र जी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रहित सर्वोपरि कार्यक्रम के तीसरे अंक में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम सरस्वती कुंज, निराला नगर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र में विद्या भारती, एकल अभियान, इतिहास संकलन समिति अवध, पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं विश्व संवाद केन्द्र अवध के संयुक्त अभियान में चल रहा है।