Captain Yogendra Singh Thakur awarded Shaurya Chakra

Captain Yogendra Singh Thakur awarded Shaurya Chakra

सरस्वती विद्या मन्दिर के पूर्व छात्र कैप्टन योगेन्द्र सिंह ठाकुर को शौर्य चक्र, हिमाचल और विद्या भारती के लिए गौरव क्षण

सरस्वती विद्या मन्दिर बालकरूपी (जोगिन्द्रनगर) के पूर्व छात्र कैप्टन योगेन्द्र सिंह ठाकुर को उनकी अदम्य वीरता एवं पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समूचे हिमाचल प्रदेश, जोगिन्द्रनगर क्षेत्र तथा विद्यालय एवं विद्या भारती परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।

कैप्टन योगेन्द्र सिंह ठाकुर बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने सदैव कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। उनकी यह असाधारण उपलब्धि राष्ट्रसेवा, अनुशासन और संस्कारों का प्रेरक उदाहरण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्या भारती परिवार की ओर से कैप्टन योगेन्द्र सिंह ठाकुर एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

जय हिन्द की सेना के वीर जवान को नमन।

#JaiHind #VandeMataram #SVMSchool #VidyaBharati #vidyabharti

#vidyabhartischool