Prarambhik Education

Prarambhik Education

विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक परिवार : विद्या भारती 

▶️ विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी (Private) शैक्षिक संगठन है।
▶️ इसका प्रथम विद्यालय वर्ष 1952 में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ के नाम से प्रारंभ हुआ।
▶️ आज पूरे भारत में 30,000+ से अधिक विद्यालय एवं शिक्षा केंद्र संचालित हो रहे हैं।
▶️ इनमें लगभग 35 लाख छात्र एवं 1.5 लाख से अधिक आचार्य शिक्षा से जुड़े हैं।
▶️ उद्देश्य: आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, चरित्र निर्माण और देशभक्ति का विकास।
▶️ मूल मंत्र: 🌸 “सा विद्या या विमुक्तये” 🌸
(ज्ञान वही है जो बंधनों से मुक्त करे)
▶️ विशेषता: योग, संगीत, संस्कृत एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष ज़ोर।
▶️ एक वाक्य में— विद्या भारती बच्चों को “Global Mind” और “Indian Heart” के साथ तैयार करती है।

देशभर में संचालित 22 हजार से अधिक विद्या मंदिरों में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ योग, नैतिक मूल्य, सेवा भावना एवं सामाजिक-राष्ट्रीय दायित्वों पर विशेष बल दिया जाता है। बाल वाटिकाओं में खेल आधारित व वैज्ञानिक पद्धति से प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है।