Outstanding Performance by Vidya Bharati HP Students

विद्या भारती हिमाचल प्रदेश की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्या भारती हिमाचल प्रदेश (हिमाचल शिक्षा समिति) द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़ (जिला मंडी) की छात्रा दीक्षा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की परीक्षा में 700 में से 695 अंक (99.29%) प्राप्त कर मेरिट सूची में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।

वहीं सरस्वती विद्या मंदिर, आनी (जिला कुल्लू) की छात्रा निधि ठाकुर ने 700 में से 691 अंक (98.71%) प्राप्त कर मेरिट सूची में नौवाँ स्थान अर्जित किया।

दोनों बहनों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।

#VidyaBharati