Padma Shri Honour for a Life Dedicated to Dharma, Service, and Nation-Building

Padma Shri Honour for a Life Dedicated to Dharma, Service, and Nation-Building

पद्मश्री सम्मान से अलंकृत श्री मोहनजी नागर

गांव से गगन तक सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा, तथा गांव, गौ, सेवा, शिक्षा और प्रकृति को समर्पित जीवन जीने वाले आदरणीय श्री मोहनजी नागर को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

संघ प्रचारक से विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने “वन लाइफ, वन मिशन” के भाव के साथ अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के लिए समर्पित किया। राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के इस गौरव ने अपने सतत सेवा कार्य, संगठनात्मक योगदान और मूल्य-आधारित दृष्टि से देशभर में प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह सम्मान उनके तपस्वी जीवन, निस्वार्थ साधना और राष्ट्रसेवा के प्रति अविचल संकल्प की सार्थक स्वीकृति है।