Siblings Achieve a Rare Feat, Handwrite 100 Upanishads in 100 Days
Image
Image
Published on
Read this news on
Jalore Siblings Achieve a Rare Feat, Handwrite 100 Upanishads in 100 Days
शताब्दी वर्ष की अनूठी ज्ञान साधना।
विद्या भारती के विद्यालय के विद्यार्थी ...
जालोर के भाई-बहन की प्रेरक साधना: 100 दिनों में 100 उपनिषदों का हस्तलिखित लेखन
Inspiring Story: राजस्थान के जालोर जिले से शिक्षा, संस्कार और साधना का एक प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया है। आदर्श विद्या मंदिर में अध्ययनरत कक्षा 9 के छात्र माधव जोशी और कक्षा 8 की छात्रा उनकी छोटी बहन अर्चना जोशी ने अवकाश काल का सदुपयोग करते हुए 100 उपनिषदों का हस्तलिखित लेखन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अनूठे प्रयास में माधव जोशी ने 65 उपनिषदों का लेखन किया, जबकि अर्चना जोशी ने 35 उपनिषदों को सुंदर, शुद्ध एवं सुव्यवस्थित लेखन में संकलित किया। दोनों भाई-बहन ने यह कार्य लगभग 100 दिनों में पूर्ण किया। ग्रीष्मावकाश, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रतिदिन नियमित अभ्यास और एकाग्रता के साथ किया गया यह लेखन भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रति उनकी गहरी रुचि और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।
#VidyaBharati #vidyabhartischool #students #education