Foundation Stone Laying Ceremony of Block-B at Bharatiya Vidya Mandir Mandli, Billawar
"विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मा० गोबिंद चन्द्र महंत जी ने किया भारतीय विद्या मंदिर मांडली के नए ब्लॉक का शिलान्यास"
बिलावर (कठुआ): भारतीय शिक्षा समिति, जम्मू-कश्मीर द्वारा संचालित भारतीय विद्या मंदिर उच्च विद्यालय मांडली के परिसर में 19 मार्च 2026 को एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा० गोबिंद चन्द्र महंत जी (अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती) के कर-कमलों द्वारा विद्यालय भवन के 'ब्लॉक-बी' का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।
उपस्थिति एवं मार्गदर्शन: कार्यक्रम में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह-संगठन मंत्री मा० बाल किशन जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू-कश्मीर के प्रांत प्रचारक मा० मुकेश कुमार जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी, महामंत्री डॉ. नरेश कुमार जी और कोषाध्यक्ष श्री प्यारे लाल पंडित जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने नए भवन की आधारशिला रखते हुए इसे क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और गुणात्मक शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति, आचार्य परिवार और समाज के प्रबुद्ध नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यालय के इस विस्तार पर हर्ष व्यक्त किया।
Foundation Stone Laying Ceremony of Block-B at Bharatiya Vidya Mandir Mandli, Billawar (Kathua)
Mandli (Kathua) | March 19, 2026
The Bhumi Pujan and Foundation Stone Laying Ceremony for 'Block-B' of the school building was successfully held at the campus of Bharatiya Vidya Mandir High School Mandli (Billawar, Kathua), run by Bharatiya Shiksha Samiti. The ceremony was performed by the auspicious hands of Hon’ble Gobind Chandra Mahanta Ji, Akhil Bharatiya Organizing Secretary of Vidya Bharati.
Distinguished Presence: The occasion was graced by the presence of:
- Hon’ble Bal Kishan Ji, Joint Organizing Secretary, Vidya Bharati North Zone.
- Hon’ble Mukesh Kumar Ji, Prant Pracharak, Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Jammu & Kashmir.
- Shri Vijay Kumar Ji, Provincial Vice President.
- Dr. Naresh Kumar Ji, General Secretary.
- Shri Pyare Lal Pandit Ji, Treasurer.
The event was also attended by office bearers and members of the Provincial Executive Committee, along with the Local School Management Committee and the teaching faculty (Acharya Parivar).