National Executive Committee Meeting-Jabalpur

Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Image
National Executive Committee Meeting-Jabalpur
Published on

विद्या भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक जबलपुर में सम्पन्न

शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभाव के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर मंथन

जबलपुर, 13 सितंबर 2026। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संस्कारधानी जबलपुर में किया गया। बैठक में देशभर से लगभग 200 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन, कार्य विस्तार तथा विद्यार्थियों में संस्कार एवं राष्ट्रभाव विकसित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक का शुभारंभ सरस्वती शिक्षा परिषद कार्यालय के श्री रोशनलाल सक्सेना सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पूज्य स्वामी नृसिंह देवाचार्य जी महाराज ने की। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री दिनेश कुमार पालीवाल जी तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी रहे। इस अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कान्हेरे जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गोविन्द चन्द्र महंत जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री देशराज शर्मा जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रारंभ में श्री देशराज शर्मा जी ने दिवंगत प्रतिष्ठित नागरिकों तथा असम एवं नेपाल में आई बाढ़ में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए श्री गोविन्द चन्द्र महंत जी ने कहा कि विद्या भारती का कार्य 1952 से प्रारंभ होकर 75 वर्ष की यात्रा की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय जीवन-मूल्यों पर आधारित शिक्षा के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास निरंतर जारी है।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दिनेश कुमार पालीवाल जी ने विद्या भारती के कार्य को राष्ट्र के चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली है और इसमें विद्या भारती का योगदान प्रशंसनीय है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में पूज्य स्वामी नृसिंह देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य विद्या भारती कर रही है। उन्होंने शिक्षा में संस्कार, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाव के समावेश को आवश्यक बताया।

पुस्तकों का विमोचन

बैठक के दूसरे दिन डॉ. कृष्णगोपाल जी ने संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ‘वंदे मातरम्–150 वर्ष’ और ‘संत रविदास’ का विमोचन किया। ‘वंदे मातरम्–150 वर्ष’ पुस्तक वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत 25 सितंबर को एक करोड़ नागरिकों के साथ एक स्वर, एक लय और एक समय में पूर्ण वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का लक्ष्य रखा गया है।

इसी प्रकार संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर विद्या भारती द्वारा व्यापक संपर्क अभियान एवं परिवार गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

“हर बालक को भारत की मिट्टी और परम्परा का संस्कार देना विद्या भारती का कार्य है” – डॉ. कृष्णगोपाल

समापन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक सफलता प्राप्त हुई है, लेकिन हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक बालक को भारत की मिट्टी, परंपरा और संस्कारों से जोड़कर उसे परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित श्रेष्ठ नागरिक बनाना हमारा उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पुस्तकीय ज्ञान के साथ आध्यात्मिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्या भारती के विद्यालयों में पंचकोशीय विकास की अवधारणा पर आधारित शिक्षण किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में विद्या भारती की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने और देश के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य विस्तार पर बल दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री देशराज शर्मा जी ने बताया कि विद्या भारती का कार्य देश के 685 जिलों में संचालित है। लगभग 24,000 औपचारिक एवं अनौपचारिक विद्यालयों में 37 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा 1.70 लाख से अधिक शिक्षक अध्यापन कार्य में संलग्न हैं। देशभर में 280 आवासीय विद्यालय एवं 1,041 जनजातीय विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगामी अखिल भारतीय आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय खेल-कूद समारोह गाजियाबाद, संस्कृति महोत्सव कुरुक्षेत्र, विज्ञान मेला गोरखपुर, गणित मेला धनबाद तथा टेकाथान-3 आईआईटी रुड़की में आयोजित किए जाएंगे।

समापन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कान्हेरे जी ने कहा कि तीन दिनों में संगठन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की 75 वर्ष की यात्रा ‘इंडिया से भारत की ओर’ बढ़ते हुए परिवर्तन का एक प्रतिरूप है।

अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन हुआ।

Vidya Bharati National Executive Committee Meeting Concludes in Jabalpur

Focus on Quality Education, Indian Values, National Consciousness and NEP Implementation

Jabalpur, September 13, 2026: The three-day National Executive Committee Meeting of Vidya Bharati Akhil Bharatiya Shiksha Sansthan concluded in Jabalpur, Madhya Pradesh. Around 200 representatives from across the country participated in the meeting, which focused on quality education, implementation of the National Education Policy (NEP), digitalisation of schools, organisational expansion, and value-based education.

The inaugural session was held at the Shri Roshanlal Saxena Auditorium of the Saraswati Shiksha Parishad office. The session was chaired by Pujya Swami Narsingh Devacharya Ji Maharaj. Retired Madhya Pradesh High Court Judge Justice Dinesh Kumar Paliwal Ji was the Chief Guest, while Dr. Krishnagopal Ji, Sah Sarkaryawah, Rashtriya Swayamsevak Sangh, was the Special Guest. Vidya Bharati National President Dr. Ravindra Kanhere Ji, National Organising Secretary Shri Govind Chandra Mahant Ji, and National General Secretary Shri Deshraj Sharma Ji were also present.

At the beginning, Shri Deshraj Sharma Ji paid tribute to distinguished personalities who had passed away, as well as those who lost their lives in the floods in Assam and Nepal.

In his introductory address, Shri Govind Chandra Mahant Ji highlighted Vidya Bharati’s journey, which began in 1952 and is approaching 75 years. He emphasised the organisation’s commitment to education rooted in Indian values, patriotism and character building, along with continuous efforts to improve the quality of education across the country.

Justice Dinesh Kumar Paliwal Ji appreciated Vidya Bharati’s contribution to nation-building through character formation and said that the National Education Policy has provided a new direction towards an India-centric education system.

Pujya Swami Narsingh Devacharya Ji Maharaj said that Vidya Bharati is working towards nation-building through character building. He emphasised the importance of Indian culture, values and national consciousness in education.

Books on Vande Mataram and Sant Ravidas Released

On the second day of the meeting, Dr. Krishnagopal Ji released two books published by the Sanskriti Shiksha Sansthan, Kurukshetra — ‘Vande Mataram – 150 Years’ and ‘Sant Ravidas’.

The book on Vande Mataram has special significance as Vidya Bharati is organising ‘Namami Bharatam’ to mark 150 years of Vande Mataram. On September 25, the programme aims to bring together one crore citizens for the complete rendition of Vande Mataram in “one voice, one rhythm and one time.”

Vidya Bharati is also organising a nationwide outreach and family interaction campaign to commemorate the 650th birth anniversary of Sant Shiromani Ravidas Ji.

“It is Vidya Bharati’s responsibility to instil the values of India’s soil and traditions in every child” – Dr. Krishnagopal Ji

Addressing the participants at the concluding session, Dr. Krishnagopal Ji said that Vidya Bharati schools achieved more than 95% success in this year’s board examinations. However, he emphasised that the organisation’s objective should not be limited to examination results.

“We must instil in every child the values of India’s soil and traditions so that they grow into responsible citizens dedicated to their family, society and nation.”

He said that Vidya Bharati follows the concept of Panchakosha-based holistic development, combining academic learning with spiritual and overall development. He appreciated Vidya Bharati’s role in implementing the National Education Policy and called for continued expansion of value-based education across the country.

Vidya Bharati’s Expanding Educational Network

National General Secretary Shri Deshraj Sharma Ji informed that Vidya Bharati’s work is currently spread across 685 districts, with around 24,000 formal and informal schools, 37 lakh students, and more than 1.70 lakh teachers. The organisation also runs 280 residential schools and 1,041 tribal schools across the country.

He also announced upcoming national-level events, including the All-India Sports Meet in Ghaziabad, Sanskriti Mahotsav in Kurukshetra, Science Fair in Gorakhpur, Mathematics Fair in Dhanbad, and Techathon-3 at IIT Roorkee.

Emphasis on Digitalisation and NEP

Vidya Bharati National President Dr. Ravindra Kanhere Ji said that the three-day meeting provided an opportunity to review the organisation’s work in detail. He stressed the need for greater digitalisation of schools and continued leadership in the implementation of the National Education Policy.

He described Vidya Bharati’s approaching 75-year journey as a reflection of the transformation “from India to Bharat” and called upon all members to carry this journey forward with commitment and enthusiasm.

The three-day National Executive Committee Meeting concluded with the singing of Vande Mataram.