Shri Ram Pad Jamatiya honored with Krishnachandra Gandhi Award.

Image
Shri Ram Pad Jamatiya honored with Krishnachandra Gandhi Award.
Image
Shri Ram Pad Jamatiya honored with Krishnachandra Gandhi Award.
Published on

कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार से श्री राम पद जमातिया सम्मानित।

विद्या भारती से सम्बद्ध पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति द्वारा कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार समारोह का आयोजन हाफलांग में किया गया। समिति द्वारा 2007 से प्रतिवर्ष जनजातीय शिक्षा हेतु प्रेरणाप्रद कार्य करने वाले महानुभावों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2023 के लिए त्रिपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता श्री राम पद जमातिया को कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जमातिया पूर्व में त्रिपुरा सरकार में जनजाति मंत्री रहे हैं, वे वर्तमान में बाघमारा से विधायक हैं। उन्होंने कई विद्यालय स्थापित करने के लिए भूमि दान स्वरूप प्रदान की है। उनके विशेष प्रयासों से त्रिपुरा के विभिन्न जिलों में 13 गोरिया अकादमी विद्यालय स्थापित हुए हैं।

समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित कौशल विकास एवं रोजगार उद्यमिता व पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरूआ मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डिमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गोरलोसा सम्मानित अतिथि एवं विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ ललित बिहारी गोस्वामी मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पद्मश्री रामकुईवांग्बे जेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राम पद जमातिया जी को सम्मान स्वरूप में जेमी नागा शॉल, दिमासा गमछा, सराई, स्मृति चिन्ह एवं एक लाख रुपए का चैक प्रदान किया गया। विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ पवन तिवारी ने बताया कि कृष्णचंद्र गांधी जी ने जीवन का अधिकांश समय जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के उत्थान हेतु समर्पित किया। उन्होनें सरस्वती विद्या मंदिर हाफलांग के स्थापना सहित सम्पूर्ण देश में सरस्वती शिशु मंदिर योजना के अंतर्गत विद्यालय प्रारंभ किए।

पूर्वोत्तर जनजाति शिक्षा समिति द्वारा अबतक 17 महानुभावों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। समिति द्वारा प्रदान किया जाने वाला कृष्णचंद्र गांधी पुरस्कार कार्यकर्ता का सर्वोच्च सम्मान है।