Vidya Mandirs impart education rooted in Indian culture and national consciousness: Avneesh

Image

Published on

भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रबोध पर आधारित समग्र शिक्षा प्रदान करते हैं विद्या मंदिर : अवनीश

बेतिया। विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश भटनागर ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रबोध पर आधारित समग्र शिक्षा प्रदान की जाती है। अवनीश भटनागर ने सरस्वती विद्या मंदिर, डॉ. हेडगेवार नगर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि देशभर में संचालित 22 हजार से अधिक विद्या मंदिरों में शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ योग, नैतिक मूल्य, सेवा भावना एवं सामाजिक-राष्ट्रीय दायित्वों पर विशेष बल दिया जाता है। बाल वाटिकाओं में खेल आधारित व वैज्ञानिक पद्धति से प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है।इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति के पदाधिकारी एवं विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित रहे।

#VidyaBharati #vidyabhartischool